Publish Date: Mon, 27 May 2019 (11:10 IST)
Updated Date: Mon, 27 May 2019 (12:37 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजे 27 मई सुबह 10 बजे जारी कर दिए। ऑवरऑल टॉपर सौगात दास रहे। परीक्षा परिणाम पश्चिम बंगाल बोर्ड की वेबसाइट wbchse.nic.in पर देखे जा सकते हैं।
साइंस स्ट्रीम में राजश्री बर्मन ने 99.6% के साथ पहला स्थान हासिल किया। 99.2% के साथ संजुक्ता बोस ने दूसरा स्थान पर रहींं। आर्ट्स में राजेश डे ने 99.2% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में कुल 8,16,243 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 87.44% विद्यार्थी सफल रहे।