Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हथियारों की तस्करी करने वाली एक महिला गिरफ्तार

Advertiesment
Weapons
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल 45 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने रविवार को बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस महिला को 26 जुलाई को शास्त्री पार्क इलाके के सीलमपुर में जिस वक्त गिरफ्तार किया, उस समय वह अपने पास 14 पिस्तौलें और 14 मैगजीन रखी हुई थी। महिला की पहचान मोबाई के रूप में हुई है।
 
महिला ने पूछताछ में बताया कि इन हथियारों को वह मध्यप्रदेश से लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बेचती थी। उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 साल से इस धंधे में शामिल है तथा दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कई लोगों को हथियारों की आपूर्ति की है।
 
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीतीश सरकार के खिलाफ आरजेडी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई