पंचगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 2000 लोग स्थानांतरित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (16:31 IST)
Panchganga river : पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर (Kolhapur) जिले में पंचगंगा (Panchganga) नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण 2,000 से अधिक लोगों को जलमग्न क्षेत्रों से स्थानांतरित किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोल्हापुर जिला प्रशासन के अनुसार शुक्रवार दोपहर राजाराम वियर में पंचगंगा नदी का जलस्तर 45.2 फुट था, जो खतरे के निशान 43 फुट से काफी ऊपर है।
 
कोल्हापुर के जिलाधिकारी अमोल येडगे ने कहा कि जिला प्रशासन ने शहर के सुतारवाडा और कुंभारवाडा के प्रभावित इलाकों से लोगों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने करवीर तहसील के चिखली और अंबेवाडी और हाटकलंगने, शिरोल और इचलकरंगी तहसीलों के कुछ गांवों से लोगों को स्थानांतरित किया है।

ALSO READ: वडोदरा में 13.5 इंच बारिश से बाढ़, उफान पर विश्वामित्री नदी, सड़क पर मगरमच्छ
 
येडगे ने कहा कि अब तक जिले में 2,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित करके आश्रय गृहों में रखा गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि भारत मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन शहर में बारिश रुक गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, राधानगरी बांध के 6 गेट खोले गए हैं और प्रवाह 10068 क्यूसेक है। जिले में कम से कम 11 राज्य राजमार्ग और 37 मुख्य सड़कें बाढ़ के कारण वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं और 96 बैराज जलमग्न हैं।
 
एक अधिकारी ने बताया सांगली में, कृष्णा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिसके कारण जेल प्रशासन को एहतियात के तौर पर 80 कैदियों को कोल्हापुर स्थानांतरित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कोयना बांध 77 प्रतिशत क्षमता तक पहुंच गया है और प्रवाह 30,000 क्यूसेक है।

ALSO READ: नागपुर से मुंबई तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, सड़कें नदी में हुईं तब्दील
 
अधिकारी ने कहा कि फिलहाल, इरविन पुल पर कृष्णा नदी का जलस्तर 37.5 फुट है और कोयना से पानी छोड़े जाने के कारण इसके 40 फुट से ऊपर जाने की संभावना है। हम लोगों से सतर्क और सावधान रहने और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि वार्ना बांध अपनी क्षमता के 89 प्रतिशत तक पहुंच गया है और प्रवाह 15000 क्यूसेक है। उन्होंने कहा कि वार्ना नदी के किनारे रहने वाले लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने को कहा गया है। अधिकारी ने कहा कि हमने एनडीआरएफ के अतिरिक्त दलों के लिए कहा है और यदि आवश्यक हुआ, तो हम सेना की मदद लेंगे। सांगली जेल के एक अधिकारी ने कहा कि जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए एहतियात के तौर पर 80 कैदियों को कोल्हापुर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिटिश लेखक ने क्‍या कहा Operation Sindoor के बारे में, पश्चिमी देशों को दी ये सलाह

गंगानगर जिले के सीमावर्ती इलाके में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस जुटी जांच में

शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी, निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू होने तक जारी रहेगी लड़ाई

राजस्थान CM भजनलाल को जान से मारने की धमकी, स्टेडियम भी निशाने पर

हेयर ट्रांसप्लांट ने लील ली 2 जिंदगियां, जानिए कितनी सेफ है ये सर्जरी, संभावित खतरे और किन लोगों को नहीं करवाना चाहिए ट्रांसप्लांट

अगला लेख