Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वाघ बकरी चाय कंपनी के मालिक पराग देसाई का 49 साल में निधन, आवारा कुत्तों ने किया हमला

हमें फॉलो करें वाघ बकरी चाय कंपनी के मालिक पराग देसाई का 49 साल में निधन, आवारा कुत्तों ने किया हमला
, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (13:55 IST)
Wagh Bakri Tea Director Parag Desai : वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का आज 49 साल की उम्र में निधन हो गया। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। पिछले सप्ताह गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और रविवार को अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई. कंपनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि गहरे दुख के साथ, हम अपने प्रिय पराग देसाई के दुखद निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं। हादसा तब हुआ जब उन पर स्ट्रीट डॉग्स ने हमला कर दिया। 
 
15 अक्टूबर को मॉर्निंग वॉक पर निकले पराग देसाई पर उनके घर के बाहर स्ट्रीट डॉग्स ने हमला कर दिया था। खुद को डॉग अटैक से बचाने में वह फिसलकर गिर गए थे और उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था।
 
पराग देसाई वाघ बकरी टी ग्रुप के बोर्ड के दो कार्यकारी निदेशकों में से एक थे और ग्रुप की सेल्स, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का नेतृत्व कर रहे थे। इसके साथ ही वे एक टी टेस्टिंग एक्सपर्ट भी थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Israel Hamas War : खूनी जंग में 4500 से अधिक की मौत, 12000 घायल, तस्वीरों में देखें युद्ध की तबाही