UP में ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Webdunia
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (16:46 IST)
मऊ (उत्‍तर प्रदेश)। जिले के सरायलखंसी थानाक्षेत्र के बदुवागोदम ग्राम सभा में शुक्रवार को गांव की प्रधान के पति की पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि बदुवागोदम गांव की प्रधान हेमवंती देवी के पति शैलेन्द्र यादव का गांव के रहने वाले एक  व्यक्ति से पुरानी रंजिश थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह शैलेन्द्र यादव गांव में सामुदायिक शौचालय का  निर्माण करा रहे थे और उसी समय गांव के रहने वाले बंटी सिंह, सत्यम सिंह व शिवा सिंह प्रधान के पति को  गोली मारकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि शैलेन्द्र यादव को तीन गोलियां लगी थीं और इलाज के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक सुशील धुले ने बताया कि सरायलखंसी थाना के बदुवागोदम की महिला ग्राम प्रधान के पति को 
गांव में ही तीन लोगों ने गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने गोली मारी है उसमें से दो लोग गांव के रहने वाले हैं जिनसे उनकी पुरानी रंजिश थी जबकि एक व्यक्ति बाहर का है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सभी लोगों के नाम पता हैं, पुलिस टीमें बना दी गई हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महिला प्रधान के पति शैलेन्द्र के खिलाफ थाने में 10 मामले दर्ज हैं जिनमें से दो हत्या के 
मामले भी हैं जिसमें वह जेल भी जा चुका है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर शहबाज शरीफ का कबूलनामा, नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर गिरी थी भारत की बैलिस्टिक मिसाइल

जल गंगा संवर्धन अभियान में सीहोर ने रचा इतिहास, खेत तालाब के निर्माण में पेश की नई मिसाल

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में हल्दवानी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, CM पुष्कर धामी ने थामा तिरंगा

क्या कभी कारों की जगह ले सकते हैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट?

Weather Update : ओडिशा में बिजली गिरने से 9 की मौत, यूपी समेत कई राज्यों में फिर लू का अलर्ट

अगला लेख