राम मंदिर निर्माण : विहिप चंदा जुटाने की खातिर कर्नाटक में 5 लाख स्वयंसेवक तैनात करेगी

Webdunia
मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (18:15 IST)
बेंगलुरु। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए अगले साल 15 जनवरी से 27 फरवरी के बीच कर्नाटक में चंदा जुटाने के लिए अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत 5 लाख से अधिक स्वयंसेवक घर-घर जाकर चंदा जुटाएंगे।
ALSO READ: चंपत राय बोले, राम मंदिर निर्माण के लिए मकर संक्रांति से शुरू होगा संपर्क अभियान
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी देते व संबोधित करते हुए कहा कि हम स्वयंसेवकों का 1 लाख का समूह बनाएंगे, जो राज्य के 27,500 गांवों में जाएंगे और 'निधि सम्मान' (मंदिर के लिए चंदा) प्राप्त करने के लिए 90 लाख भक्तों से संपर्क करेंगे।
 
मंदिर के लिए राशि एकत्र करने की योजनाओं का जिक्र करते हुए कुमार ने कहा कि राज्य में चंदा अभियान की निगरानी के लिए श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान समिति का गठन किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पदाधिकारी एन. थिप्पेस्वामी कर्नाटक समिति के सचिव होंगे। समिति का मार्गदर्शन करने के लिए संतों की एक समिति होगी।
ALSO READ: 10, 100, 1000 रुपए के कूपनों से जुटाया जाएगा अयोध्या राम मंदिर के लिए चंदा
कुमार ने कहा कि 10 रुपए, 100 रुपए, 1,000 रुपए के टोकन के जरिए राशि एकत्र की जाएगी। 2,000 रुपए से अधिक का दान देने वालों को रसीद दी जाएगी। दान दी गई राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत छूट मिलेगी। चंदे की रकम भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बडौदा और पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराई जाएगी।कुमार ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी।
 
विहिप इसे एक और मंदिर नहीं बल्कि सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक पुनर्जीवन का माध्यम मानती है। हम एक सौहार्दपूर्ण समाज बनाने के लिए इस मंदिर के साथ जाति, क्षेत्र और भाषा से जुड़े सभी मतभेदों को दूर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विहिप किसी भी सरकार, नगर निगम या किसी भी सरकारी निकाय से चंदा नहीं लेगी। उन्होंने लोगों से मंदिर निर्माण के लिए उदारता से दान देने की अपील की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले में सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन, सेना प्रमुख असीम मुनीर पर भी संदेह

भोपाल में वेदान्त की गूंज: पीवीआर आइनॉक्स और राज्य के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज मैनिट में आचार्य प्रशांत का संवाद

जल गंगा संवर्धन अभियान में सबकी सहभागिता जरूरी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

MI vs SRH : कोई आतिशबाजी और चीयरलीडर नहीं, पहलगाम पीड़ितों को खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर देंगे श्रद्धांजलि

अगला लेख
More