sawan somwar

हरियाणा में क्यों मचा घूंघट पर बवाल...

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2017 (11:36 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की एक पत्रिका में छपी तस्वीर के साथ लगे कैप्शन में घूंघट को राज्य की पहचान बताया गया है जिससे एक विवाद पैदा हो गया है। विपक्ष के लोगों का कहना है कि यह भाजपा सरकार की पिछड़ी सोच को दिखाता है।
 

हालांकि वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने विपक्ष के इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं और वह इस बात का समर्थन नहीं कर रही कि महिलाओं को घूंघट रखने के लिए विवश किया जाना चाहिए।

'कृषि संवाद' नामक पत्रिका के हालिया अंक में घूंघट वाली महिला की तस्वीर छपी है। महिला अपने सिर पर चारा लेकर जा रही है और कैप्शन में लिखा है, 'घूंघट की आन-बान, म्हारे हरियाणा की पहचान'। यह पत्रिका राज्य सरकार की मासिक पाक्षिक 'हरियाणा संवाद' की एक परिशिष्ट है। पत्रिका के मुखपृष्ठ पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की तस्वीर छपी है।

महिला की तस्वीर के साथ छपे कैप्शन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह सत्ताधारी भाजपा सरकार का पिछड़ी हुई सोच दिखाता है।

हुड्डा ने कहा कि यह भाजपा सरकार की पिछड़ी सोच दिखाता है। हरियाणा की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। 3 ही दिन पहले राज्य की एक युवती को 'मिस इंडिया' का ताज पहनाया गया। राज्य की लड़कियों ने खेलों और अन्य क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है। भारत में जन्मी अमेरिकी अंतरिक्षयात्री दिवंगत कल्पना चावला हरियाणा से ही थी। हाल ही में हरियाणा की लड़की मानुषी चिल्लर को 'फेमिना मिस इंडिया 2017' का ताज पहनाया गया।

हुड्डा ने कहा, 'महिलाओं का घूंघट करना हरियाणा की मूल संस्कृति नहीं है। यह प्रथा विदेशी आक्रमणों के बाद घुसपैठियों के डर से शुरू हुई। दक्षिण भारत में कोई पर्दा प्रथा नहीं थी। इसलिए मैं यह कहना चाहता हूं कि भाजपा सरकार आगे की सोचने के बजाय और राज्य को आगे ले जाने के बजाय बीत चुके समय में चली जाना चाहती है।'
 
सुरजेवाला ने कहा कि यह पिछड़ी हुई सोच है और महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करना है। यह भाजपा के डीएनए का हिस्सा है। भाजपा सरकार यह अहसास कर पाने में विफल रही है कि हरियाणा की लड़कियों ने अंतरिक्ष विज्ञान, खेल और सैन्य बलों जैसे क्षेत्रों में नाम कमाया है
 
विपक्ष की ओर से की जा रही आलोचना को खारिज करते हुए विज ने कहा, 'सरकर की पत्रिका में जो आप देख रहे हैं, उसे सिर्फ इस तरह देखा जाना चाहिए कि यह हरियाणा की परंपरा थी। हम यह कहीं नहीं कह रहे कि हम महिलाओं को जबरन घूंघट में रखना चाहते हैं। हम महिला सशक्तीकरण के पक्ष में हैं और हमने इस संदर्भ में बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के चलते लैंगिक अनुपात सुधरकर 862 से 950 हो गया है।
 
विज ने कहा कि हम महिलाओं की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और हमने हर 20 किमी पर महिलाओं के लिए कॉलेज खोलने का निश्चय किया है। जहां तक पत्रिका में छपी तस्वीर की बात है, तो राज्य के कुछ हिस्सों में यह परंपरा रही है लेकिन यह बाध्यकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम किसी को भी घूंघट करने के लिए विवश नहीं कर रहे। यह बुर्के की तरह नहीं है। जो महिलाएं घूंघट करना चाहती हैं, वे करती हैं। यह उनकी मर्जी पर निर्भर है। (भाषा)
चित्र सौजन्य : हरियाणा संवाद डॉट जीओवी डॉट इन 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

नवीनतम

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: तालिबान ने साफ किया, अफगानिस्तान में नहीं छिपा है आतंकी मसूद अजहर

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

अगला लेख