ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्‍खलन के मलबे में दबा वाहन, SDRF ने निकाले 5 लोगों के शव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Landslide in Rudraprayag

एन. पांडेय

रुद्रप्रयाग , शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (21:56 IST)
Vehicle buried under landslide debris in Rudraprayag : गुरुवार देर रात यानी 10 अगस्त 2023 को रुद्रप्रयाग जिला नियंत्रण कक्ष ने SDRF टीम को तरसाली क्षेत्र में भूस्खलन होने की सूचना दी थी। इस भूस्खलन से आए मलबे में एक वाहन दबे होने की आशंका भी व्यक्त की गई थी। SDRF द्वारा मलबे के ढेर से कार में सवार 5 लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

रात ज्‍यादा हो जाने की वजह से सर्चिंग हेतु SDRF टीम ने तत्काल घटनास्थल की ओर प्रस्थान किया। SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन मूसलधार बारिश और लगातार ऊपर से गिर रहे पत्‍थरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रात में रोक देना पड़ा।

शुक्रवार को बारिश के रुकते ही SDRF टीम ने पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया। साथ ही मलबे के ढेर के दोनों ओर से जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य लोनिवि ने भी शुरू किया। बड़े बोल्डरों के हटते ही देखा गया कि एक स्विफ्ट कार मलबे में दबी हुई है।

SDRF द्वारा मलबे के ढेर से कार में सवार 5 लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। शवों की शिनाख्त की कार्यवाही गतिमान है। SDRF टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन फाटा से सोनप्रयाग की तरफ जा रहा था और अचानक वाहन भूस्खलन से आए मलबे की चपेट में आकर नीचे दब गया। दबे वाहन की संख्या UK 07 TB 6315 है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बृजभूषण की बढ़ेगी मुश्किल, दिल्ली पुलिस के पास मुकदमे के लिए पर्याप्त सबूत