मशाल की रोशनी में होती है वाराणसी की विश्वप्रसिद्ध पौराणिक रामलीला

Webdunia
सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (20:07 IST)
वाराणसी। उत्तरप्रदेश की प्राचीन धार्मिक नगरी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंगा किनारे स्थित रामनगर की सैकड़ों वर्ष पुरानी विश्वप्रसिद्ध रामलीला आधुनिकता की चकाचौंध से दूर मशाल की रोशनी की शुरू हुई।
 
 
225 वर्षों से एक ही अंदाज में हर साल आयोजित होने वाली रामलीला भारत की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को जिंदा रखने का सशक्त माध्यम बनी हुई है। 21वीं सदी की ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं रात में दिन जैसा उजाला करने वाली प्रकाश व्यवस्था की दुनिया के बीच साधारण पेट्रोमैक्स एवं मशाल की रोशनी में कलाकार अपनी खुद की आवाज के दम पर साधारण से मंचों पर रामलीला का मंचन करते हैं। 'रावण जन्म' के मंचन के साथ रविवार शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन करीब 1 महीने तक चलेगा।
 
मान्यता है कि यह रामलीला 235 साल पुरानी है। तत्कालीन काशी नरेश उदित नारायण सिंह ने वर्ष 1783 में रामलीला मंचन की शुरुआत की थी और तब से उसी अंदाज में आयोजन किया जाता है। आधुनिक चकाचौंध से इतर भारत की प्राचीन धार्मिक परंपराओं को निभाने के साथ ही पर्यावरण की रक्षा का संदेश देने वाला यह एक अनूठा आयोजन है। आसपास के क्षेत्रों के अलावा हजारों देशी-विदेशी मेहमान धार्मिक आस्था के साथ रामलीला देखने के लिए हर साल यहां आते हैं।
 
वाराणसी में गंगा किनारे स्थित रामनगर के 4 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले एक दर्जन कच्चे एवं पक्के मंचों के माध्यम से अयोध्या, जनकपुर, चित्रकूट, पंचवटी, लंका और रामबाग दर्शाए गए हैं। खुले आसमान में होने वाली इस रामलीला में 30 से अधिक पात्रों की भूमिका में लगभग 15 बच्चे शामिल हैं।
 
लड़कियां रामलीला मंचन का हिस्सा नहीं बनतीं तथा उनकी भूमिका लड़के निभाते हैं। मंचन से करीब 1 महीने पहले इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती है। कई कलाकार दशकों से इस धार्मिक आयोजन में अहम किरदार की भूमिका निभाते आ रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

जानलेवा हो सकता है Reel बनाने का नशा, गाजियाबाद में 6ठी मंजिल से गिरी युवती

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

अगला लेख
More