Hanuman Chalisa

वैष्णो देवी मंदिर में 'नवरात्र' के लिए 15 अक्टूबर से प्रतिदिन 7 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (01:26 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) में 15 अक्टूबर से प्रतिदिन 7 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रमेश कुमार ने 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्र के लिए ‘यात्रा’ प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि पहले यह सीमा प्रतिदिन 5 हजार थी, जिसे 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 7 हजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा पंजीकरण काउंटरों पर लोगों की भीड़ एकत्र होने से बचने के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जाएगा।
 
कुमार ने कहा कि नवरात्र के मौके पर माता वैष्णो मंदिर को फूलों से सजाने का काम किया जा रहा है। सीईओ ने कहा कि नवरात्र के दौरान तीर्थयात्रियों के बड़ी संख्या में आने के मद्देनजर कटरा और भवन के बीच 15 अक्टूबर से ‘पिट्ठू’ और ‘पालकी ’सेवाओं के संचालन की अनुमति दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों, बोर्ड के कर्मचारियों और सेवा प्रदाताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा अधिसूचित सुरक्षा उपायों और दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी।
 
कुमार ने पानी की समुचित व्यवस्था, मंदिर मार्ग पर बिना व्यवधान के बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, बोर्ड के भोजनालयों में खाद्य पदार्थों की उपलब्धता समेत कई प्रबंधों का जायजा लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का मलेशिया दौरा हुआ पूरा, दोनों देशों ने इन समझौतों पर लगाई मुहर

चीन को लेकर बड़ा खुलासा, गलवान झड़प के बाद किया था परमाणु टेस्‍ट, अमेरिका के दावे पर भड़का China

देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा... भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल

अखिलेश यादव ने SIR पर उठाए सवाल, बोले- फॉर्म-7 भरवाना बंद करे चुनाव आयोग, लोकतंत्र को खत्‍म कर रही BJP

RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में मोहन भागवत का बेबाक बयान, अंग्रेजी, UCC और AI पर खुलकर रखा पक्ष

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में होगा पर्यटन अवसंरचना का विकास, छोटे शहरों में भी राही टूरिस्ट लॉज का निर्माण

जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकास : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

बुंदेलखंड में 'हर घर नल' से बहती उम्मीद की धारा, महिलाओं को अब नहीं तलाशने पड़ते कुएं

यूपी में 7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब, हर गोशाला से जुड़ेंगे 50 से 100 किसान

अगला लेख