खारकीव से लौटी वैष्णवी ने कहा, एक पल को लगा था अब शायद ही भारत पहुंच पाएं...

Webdunia
मंगलवार, 8 मार्च 2022 (19:52 IST)
-राजेश पाटिल
बेंगलुरु। युद्धग्रस्त यूक्रेन के खारकीव से भारत पहुंची वैष्णवी रेड्‍डी ने कहा कि जब हम एक रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो अचानक पास में ही 2 धमाके हुए। हमारे चेहरे पर खौफ साफ पढ़ा जा सकता था। एक पल को लगा कि अब शायद ही भारत लौट पाएं।
 
वैष्णवी कर्नाटक के वीदर जिले के बसवा कल्याण की रहने वाली हैं और तीन महीने पहले ही एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन के खारकीव गई थी। उसने कहा कि युद्ध खत्म होने एवं वहां की सिचुएशन ठीक होने के बाद मैं वहां पढ़ने के लिए फिर से जाना चाहूंगी। लड़की के पिता ने भी कहा कि हमें वैष्णवी पर पूरा भरोसा है। वह जो भी निर्णय लेगी हम उसका समर्थन करेंगे। 
 
वीदर की वैष्णवी ने वेबदुनिया से बातचीत करते हुए कहा कि खारकीव से बॉर्डर तक पहुंचने के लिए हमें 9 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। यूक्रेन में भारतीय छात्रों से बदसलूकी के मुद्दे पर रेड्‍डी ने कहा कि हमें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई। यूक्रेन सरकार ने हमें रोकने की कोशिश नहीं की। 
केन्द्र की मोदी सरकार और कर्नाटक सरकार की सराहना करते हुए कहा कि हमें खारकीव से बॉर्डर पहुंचने के बाद हमें किसी भी तरह की खाने-पीने की समस्या नहीं हुई। हमारा विशेष ध्यान रखा गया। सभी छात्रों को सरकार की ओर से बहुत मदद मिली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

अगला लेख
More