Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 21 May 2025
webdunia

पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे हुए बागी, उत्पल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Advertiesment
हमें फॉलो करें गोवा विधानसभा चुनाव 2022
, शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (19:49 IST)
पणजी। गोवा के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे ने भाजपा के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। पर्रिकर के बेटे के उत्पल ने पणजी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 
 
उत्पल ने कहा कि वे पणजी से चुनाव लड़ेंगे। इसी सीट से उनके पिता मनोहर पर्रिकर लगातार चुनाव जीतते रहे थे। 2019 में उनकी मृत्‍यु के बाद भाजपा ने इस सीट से अतानासियो मोनसेरेट को उतारा था। मोनसेरेट ने इस सीट पर जीत हासिल की थी और वर्तमान में वे ही इस सीट से विधायक हैं। 
 
भाजपा ने एक बार फिर पणजी सीट से मोनसेरेट को ही उम्मीदवार बनाया है, लेकिन इस सीट से टिकट का आस लगाए बैठे उत्पल पर्रिकर ने अब बागी तेवर अपना लिए हैं। उनका कहना है कि वे इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि भाजपा ने उन्हें मना लिया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2.5 लाख से बढ़ सकती है आयकर छूट की सीमा, सर्वे में लोगों ने जताई उम्‍मीद