जुमे की नमाज के बाद यूपी के प्रयागराज, सहारनपुर और मुरादाबाद में हंगामा, कई बवाली हिरासत में

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 10 जून 2022 (17:14 IST)
उत्तर प्रदेश में आज कई जगहों पर जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन शुरू हो गया। जिसमें प्रयागराज में प्रदर्शन उग्र होने लगा तो पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी। इसी कड़ी में मुरादाबाद, सहारनपुर इलाके में मुस्लिम लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि यूपी में कानपुर मामले से सबक लेते हुए पुलिस जुमे की नमाज से पहले ही अलर्ट मोड में थी, अधिकांश जिलों में बड़ी संख्या में RAF सहित पुलिस बल तैनात है। पुलिस सतर्कता के बीच कुछ जिलों में जुमे की नमाज के बाद हंगामा हुआ है।

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद बाहर निकलते नमाजियों ने जमकर बवाल काटा। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र अटाला में कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत करने का प्रयास किया तो वह भड़क गए और नारेबाजी करते हुए गलियों से पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके चलते पुलिस को हल्‍का बल प्रयोग करना पड़ा।

मामले की नाजुकता को समझते हुए एडीजी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति कंट्रोल करने में जुट गए। मौके पर आरएएफ के जवानों ने स्थिति को संभाला। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसूगैस के गोले भी दागने पड़े, फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। हालांकि जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुबह से ही पुलिस और पीएसी अतिसंवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही थी, उसके बाद भी नमाज के बाद हंगामा कट गया।

सहारनपुर जिले में भी शुक्रवार का दिन मुस्लिम समुदाय के हंगामे की भेंट चढ़ गया। यहां जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने नारेबाजी करते हुए घंटाघर चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग करते हुए जाम लगाने वाले नमाजियों को वहां से हटा दिया। इसी दौरान झोपहर 1 बजे जबरन दुकानों को बंद कराने के नाम पर लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी।

सहारनपुर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर जुलूस की शेप में नारेबाजी करते हुए घंटाघर की तरफ बढ़े। घंटाघर पर पहुंचकर इन प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा काटा, जिसके चलते पुलिस ने लाठीचार्ज कर इन प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।

इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई, जबरन घंटाघर और नेहरू मार्केट की दुकानें बंद करा दी गईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दोपहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी नमाजियों को अरेस्ट भी किया है। वहीं जबरन बंद कराए गए मार्केट को पुलिस प्रशासन द्वारा दोबारा खुलवाया जा रहा है।

मुरादाबाद जिले में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने प्रदर्शन शांत करवाया और नमाजी अपने-अपने गंतव्य की तरफ चले गए, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मामला शांत होने के चलते राहत की सांस ली और गाड़ियों में बैठकर निकलने लगे।

माहौल शांत होने के बाद जामा मस्जिद के पास कुछ 150-200 लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने दोनों हाथों में पोस्टर लेकर नूपुर शर्मा को फांसी दो, फांसी दो के नारे लगाने शुरू कर दिए। ये प्रदर्शनकारी ईदगाह से जामा मस्जिद चौराहे की तरफ आ रहे थे। एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने इन्हें रोका और समझाया, लेकिन यह नहीं माने, जिसके चलते हंगामा बढ़ गया और पुलिस को हल्‍का बल प्रयोग करना पड़ा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More