Festival Posters

जम्मू-कश्मीर पुलिस का दावा, हिंसा में 60 प्रतिशत तक कमी, 45 दिनों से नहीं हुई पत्थरबाजी

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (11:50 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने दावा किया कि इस वर्ष डेढ़ माह की अवधि में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में हिंसा की घटनाओं में 60 प्रतिशत की कमी आई है।
 
ALSO READ: कश्मीर पर तुर्की के राष्‍ट्रपति के बयान से भारत नाराज, आंतरिक मामलों में दखल नहीं देने की चेतावनी
सिंह ने केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को केंद्र शासित प्रदेश की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते कहा कि पिछले साल की तुलना में समान अवधि में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली अथवा पत्थरबाजी जैसी कोई घटना भी नहीं घटी है।
ALSO READ: कश्मीर में मार्च में पंचायत चुनाव, 12 हजार पंच-सरपंचों को चुनेंगे मतदाता
डीजीपी ने मंत्री को बताया कि डेढ़ माह की अवधि में सुरक्षाबलों ने 20 आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ की जगहों पर या मारे गए आतंकियों को दफनाने के दौरान पथराव की कोई घटना या कानून व्यवस्था से संबंधित कोई बड़ी घटना नहीं घटी। डॉ. सिंह ने जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों और उनकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए संतोष व्यक्त किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण को लेकर बड़ा कदम, गुणवत्ता सुधार के लिए नई ग्रेडिंग नीति लागू

उत्तर प्रदेश में यीडा क्षेत्र से उठेगी 'चिप क्रांति' की नई लहर, डीडीआईसी ओसैट यूनिट से बदलेगा औद्योगिक परिदृश्य

यूथ कांग्रेस पर भड़कीं मायावती, विरोध प्रदर्शन को बताया देश का अपमान, IYC ने किया पलटवार

स्केलेबिलिटी और स्पीड से बदला यूपी का औद्योगिक परिदृश्य : CM योगी

शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि से 1.68 लाख कर्मियों को राहत

अगला लेख