Hanuman Chalisa

यूपी में महंगी पड़ेगी एफआईआर में देरी, पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

Webdunia
बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (11:25 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में एफआईआर दर्ज करने में हीला-हवाली करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह ने कहा है कि सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने में किसी प्रकार की हीला-हवाली न की जाए एवं इसमें क्षेत्राधिकार के विवाद में न पडकर शिकायतकर्ता की एफआईआर तत्काल दर्ज की जाए। एफआईआर न दर्ज करने पर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सिंह ने जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर उचित निर्देश दिए हैं। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
 
उन्होंने कहा कि गोरक्षा और प्रेम संबंध जैसे मुद्दों पर कानून हाथ में लेकर हिंसा करने वालों और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। डीजीपी ने एंटी रोमियो स्क्वॉड के बारे में कहा कि एक ‘स्टैंडिंग ऑर्डर’ तैयार करा लिया जाए जिसमें ‘क्या करें और क्या न करें’ स्पष्ट रूप से वर्णित हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक स्क्वॉड की स्वयं ब्रीफिंग करें, स्क्वॉड को किसी प्रकार की कोई तफ्तीश नहीं करनी है, केवल उद्दंड व्यक्तियों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाए।
 
उन्होंने मंगलवार को पुलिस कप्तानों से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों को जेल न भेजा जाए बल्कि उनके अभिभावकों को बुलाकर समझाया जाए। एंटी रोमियो स्क्वॉड यथासंभव उपरोक्त समस्त कार्रवाई को बॉडी कैमरा या वीडियो कैमरे से रिकॉर्ड करें। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

PM House के बाहर राहुल गांधी-प्रियंका गांधी का धरना, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर बढ़ा सियासी संग्राम

CJP Protest: 'हमको लग रहा था कि भीड़ हम पर हमला कर देगी', कंगना रनौत ने बताया संसद के अंदर कैसा था माहौल?

LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल

क्यों अलग माना जा रहा है जेन-ज़ी का यह छात्र आंदोलन और कहां चूकी मोदी सरकार?

अगला लेख