Hanuman Chalisa

सीडीओ को देखकर यूपी के विधायकों का गुस्सा हवा हो गया...

अरविन्द शुक्ला
बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (18:50 IST)
लखनऊ। अभी भाजपा शासित तीन राज्यों के चुनाव परिणामों को देखकर भी उत्तरप्रदेश की नौकरशाही नहीं चेत रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यालय लोकभवन में आधा दर्जन से अधिक भाजपा विधायक मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से मिलने के लिए डेढ़ घंटे से अधिक समय तक उनके कार्यालय के बाहर उनसे मिलने का इंतजार करते रहे।
 
जब विधायकों के सब्र का बांध टूटने लगा तो उन्होने हंगामा करना शुरू कर दिया और मीड़िया को बुलाने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ता देख मुख्यमंत्री के एक ओएसडी ने मामला शांत कराने की कोशिश की और किसी तरह विधायकों को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से मिलवाया तब कहीं जाकर मामला ठंडा पड़ा। 
 
विधायकों को पता चला कि प्रमुख सचिव के कार्यालय के भीतर एक सीडीओ (जिला विकास अधिकारी) प्रमुख सचिव से चर्चा में व्यस्त थीं। सूत्रों ने बताया कि तिलहर शाहजहांपुर के भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा व जिले के अन्य विधायक मानवेन्द्रसिंह (ददरौल), वीर विक्रम सिंह (कटरा) व 10-15 अन्य विधायक कल मंगलवार से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव एसपी गोयल से मिलना चाहते थे। घंटों इंतजार करने के बाद भी जब उन्हें निराशा हाथ लगी तो आज फिर उन्होंने प्रमुख सचिव सचिव से मिलने का प्रयास किया।
 
दरअसल, तिलहर विधायक रोशनालाल वर्मा जिले में स्वीकृत किए गए 11 करोड़ 54 लाख रुपए के पुल का काम शुरू कराने के लिए दर-दर भटक रहे हैं क्योंकि पुल स्वीकृत होने के बावजूद उसका काम शुरू नही हो पा रहा है। उनकी कहीं कोई सुनवाई नही हो रही है। अन्ततः उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से मिलना श्रेयस्कर समझा किन्तु वे उनसे न मिल सके।
 
पता चला कि प्रमुख सचिव के कमरे के अंदर शाहजहांपुर की सीडीओ प्रेरणा शर्मा व्यस्त थीं। सबसे अहम बात यह कि विधायक शाहजहांपुर की सीडीओ की शिकायत मुख्यमंत्री से करना चाहते थे। शाहजहांपुर की सीडीओ विधायक निधि से कार्य कराने के लिए ग्राम प्रधान से प्रस्ताव मांग रही हैं, इससे जिले के विधायक असंतुष्ट हैं। 
 
जब मुख्यमंत्री कार्यालय में विधायकों का शोर जोर पकड़ने लगा तो मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक ने पहल कर विधायकों की मीटिंग प्रमुख सचिव से आखिर करा ही दी। सीडीओ की शिकायत करने पहुंचे विधायकों को पता चला कि अंदर शाहजहांपुर की सीडीओ प्रेरणा शर्मा मौजूद हैं तो उनका गुस्सा हवा हो गया। सीडीओ शिकायतकर्ता विधायकों से बीस ही निकलीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव, क्या है डोनाल्ड ट्रंप का अगला प्लान

Delhi Fire Tragedy : दिल्ली के शाहदरा में भीषण आग, AC ब्लास्ट से लगी आग की आशंका, 9 लोगों की मौत, 15 को बचाया गया

पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, भड़के ग्रामीणों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर लगाया 4 घंटे लंबा जाम, 65 साल के आरोपी को फांसी की मांग

India weather update : देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानिए किन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

US-Iran Conflict : ईरान का अमेरिका को साफ संदेश, बातचीत या जंग- दोनों के लिए तैयार तेहरान, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव

अगला लेख