मोदी के गुजरात में कपड़े उतारकर जांची गई छात्राओं की पवित्रता

Webdunia
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (17:43 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात से आई एक खबर ने पूरे सभ्य समाज को शर्मसार कर दिया। दरअसल, भुज के एक कॉलेज में यह जानने के लिए छात्राओं के अधोवस्त्र (अंडरवियर) उतरवाए गए कि कहीं वे मासिक धर्म (पीरियड्‍स) से तो नहीं गुजर रही हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो इस शर्मनाक घटना में उनकी पवित्रता जांची गई।

मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक भुज के श्री सहजानंद कॉलेज के प्रिंसिपल के निर्देश पर 68 लड़कियों को इस शर्मनाक दौर से गुजरना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक लड़कियों को कॉलेज में पीरियड्स के दौरान किसी भी अन्य छात्र या छात्रा से हाथ मिलाने या गले मिलने की भी अनुमति नहीं है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार को घटित हुई जब होस्टल के प्रमुख ने प्रिंसिपल को शिकायत की कि पीरियड्‍स वाली कुछ छात्राएं धार्मिक नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। इसके बाद हर लड़की को यह साबित करने को कहा गया कि वह पीरियड्‍स से नहीं है। इस कॉलेज का संचालन स्वामीनारायण द्विशताब्दी मेडिकल एवं चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।

यह कॉलेज क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्ण वर्मा कच्छ यूनिवर्सिटी से सबद्ध है। यूनिवर्सिटी द्वारा कहा गया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

प्रवेश वर्मा हैं दिल्ली कैबिनेट में BJP का जाट चेहरा, केजरीवाल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

Delhi CM Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के लिए AAP सरकार छोड़ गई बड़ी चुनौती, कैसे हासिल कर पाएंगी लक्ष्य

लाडकी बहन योजना का किसे मिला सबसे ज्‍यादा लाभ, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए आंकड़े

अगला लेख
More