ganesh chaturthi

भाजपा का हिन्दुत्व सड़ा हुआ, उद्धव ठाकरे ने बताया क्यों किया मुस्लिमों का समर्थन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 (00:32 IST)
Uddhav Thackeray News : शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने हिंदुत्व की विचारधारा का त्याग नहीं किया है, लेकिन उनकी पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी का हिंदुत्व का ‘सड़ा हुआ’ संस्करण उन्हें स्वीकार्य नहीं है। उद्धव ने कहा कि मुसलमानों ने उनकी पार्टी का समर्थन केवल इसलिए किया क्योंकि मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने सभी के साथ समान व्यवहार किया। ठाकरे ने कहा कि मैंने भाजपा से नाता तोड़ा है, हिंदुत्व से नहीं। मैं मर भी जाऊं तो भी हिंदुत्व नहीं छोड़ूंगा। ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने झूठी कहानी फैलाई कि शिवसेना ने हिंदुत्व को त्याग दिया है।
 
ठाकरे ने उत्तर महाराष्ट्र के नासिक में शिवसेना (उबाठा) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी सुझाव दिया कि राज्य की भाजपा-नीत सरकार को मुंबई में राजभवन परिसर को छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक में बदल देना चाहिए तथा  राज्यपाल आवास किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर देना चाहिए।
ALSO READ: उद्धव ठाकरे बोले, मुसलमानों पर भाजपा की चिंता जिन्ना को भी शर्मिंदा कर देगी
बिना शिवसेना नहीं बन पाता अयोध्या मंदिर : उद्धव ठाकरे ने कहा कि अविभाजित शिवसेना के बिना भाजपा उस स्थिति तक नहीं  पहुंच पाती जहां वह अयोध्या में राम मंदिर बना सके। ठाकरे ने 2019 में भगवा पार्टी से नाता तोड़ लिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह झूठी कहानी फैलाई कि शिवसेना (यूबीटी) ने हिंदुत्व को छोड़ दिया है।
 
उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने उनकी पार्टी का समर्थन केवल इसलिए किया क्योंकि मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने सभी के साथ समान व्यवहार किया। ठाकरे ने कहा कि मैंने भाजपा से नाता तोड़ा है, हिंदुत्व से नहीं। मैं मर भी जाऊं तो भी हिंदुत्व नहीं छोड़ूंगा। भाजपा से 2019 में अलग हो चुके ठाकरे ने कहा कि अविभाजित शिवसेना के बिना केंद्र और राज्य की मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी उस स्थिति में नहीं पहुंच पाती कि अयोध्या में राम मंदिर बन सके।
ALSO READ: क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?
ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने झूठी कहानी फैलाई कि शिवसेना ने हिंदुत्व को त्याग दिया है। शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा कि मुसलमानों ने उनकी पार्टी का समर्थन सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने सभी के साथ समान व्यवहार किया। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख