गोवा तट पर कछुए आए अंडे से बाहर, मुख्यमंत्री ने वीडियो किया पोस्ट

Webdunia
बुधवार, 13 मई 2020 (15:20 IST)
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को अंडे से बाहर निकले और समुद्र की ओर जाते ओलिव रिड्ले प्रजाति के छोटे-छोटे कछुओं का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है।

राज्य वन विभाग ने उत्तर गोवा जिले के मोर्जिम और मांद्रेम तथा दक्षिण गोवा जिले के अगोंडा और गलजीबाग में कुछ क्षेत्रों को कछुओं के प्रजनन के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाया है, ताकि इन स्थानों पर मानवीय हस्तक्षेप कम हो और समुद्री जीव को बचाया जा सके।

सावंत ने सूर्यास्त के बाद का यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। इसमें ओलिव रिड्ले प्रजाति के कछुए समुद्र तट पर देखे जा सकते हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, प्रकृति के बेहतरीन आश्चर्य! मोर्जिम में ओलिव रिड्ले कछुए अंडे से बाहर निकल आए हैं। मोर्जिम के साथ गोवा के मंद्रेम, अगोंडा और गलजीबाग तट पर भी प्रजनन के लिए कछुए आते हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More