ramcharitmanas
✕

ट्रेन टिकट घोटाले का खुलासा : फर्जी नामों पर बुक करते थे e-ticket, रेलवे ने ‍किए ब्लॉक

Webdunia
शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (09:30 IST)
अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे की सतर्कता दल ने फर्जी नामों पर बुक किए गए टिकटों का खुलासा किया है। त्योहारी सीजन में एक ही नाम पर अलग अलग तारीखों में टिकट बुक होने पर कई टिकटों को ब्लॉक कर दिया गया है। माना जा रहा है कि ये टिकटें संदिग्ध सॉफ्टवेयर के माध्यम से अनधिकृत टिकट एजेंटों द्वारा बुक किए गए हैं।

ALSO READ: खुशखबर, दिवाली से क्रिसमस तक 200 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे
पश्चिम रेलवे मुख्‍य जनसम्‍पर्क अधिकारी ने बताया कि PRS प्रणाली में संदिग्ध बुकिंग ट्रान्जेक्शन के आधार पर पश्चिम रेलवे की सतर्कता टीम ने दीपावली छुट्टी के दौरान अलग-अलग तारीख को एक ही यात्री के नाम पर ट्रेन सं.22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस में बुक किए गए ई-टिकटों का पता लगाया।
 
मुख्य सतर्कता निरीक्षक हिमांशु कपाडिया, सतर्कता निरीक्षक शेख मोहम्मद जुबेर तथा उपमुख्य यातायात निरीक्षक नीरज मेहता और साजी फिलिप सहित पूरी टीम द्वारा ट्रेन सं. 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस में एक नवंबर से 13 नवंबर में बुक किए इस प्रकार के ई-टिकटों की पूरी तरह से जांच की गई तथा 1692 यात्रियों के 282 संदिग्ध PNR तथा 719100/- रु मूल्य के संबंधित टिकटों को सतर्कता टीम द्वारा पीआरएस प्रणाली में ब्लॉक कर दिया गया।
 
एक नवंबर से 13 नवंबर तक के लिए ट्रेन सं. 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस ई-टिकट धारक यात्रियों के पश्चिम रेलवे द्वारा अनुरोध किया गया है कि वे अपने टिकट स्टेटस की जांच करें तथा ब्लॉक पाए जाने पर गांधीधाम, अहमदाबाद तथा मुंबई सेंट्रल स्टेशन के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक से संपर्क करें तथा अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करें।
 
पी आर एस कार्यालय गांधीधाम, अहमदाबाद और मुंबई सेंट्रल को प्रस्तुत किए गए पहचान पत्र की झेरॉक्स प्रति का सत्यापन किया जाएगा तथा उसके बाद वैध यात्रियों की टिकटें अनब्लॉक करके रिलिज की जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2026 : 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश' का संकल्प, खेती से आत्मनिर्भरता तक CM ने बताया विकास का विजन

Iran US War : ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी, हमले का खतरा बरकरार; परमाणु समझौते के लिए कड़ी शर्तें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

अगला लेख