Hanuman Chalisa

ट्रेन में छेड़छाड़, 2 सेनाकर्मी गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (14:33 IST)
लखनऊ। मगध एक्सप्रेस में एक सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में इटावा में 2 सैन्यकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि यह घटना गत 29 नवंबर को मगध एक्सप्रेस के बोगी संख्या एस-8 में हुई, जब आरोप लगाने वाली लड़की इलाहाबाद से दिल्ली जा रही थी। बिहार में तैनात सैनिक अमित कुमार राय और तापेश कुमार ने कथित रूप से लड़की से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की।
 
उन्होंने बताया कि लड़की के शोर मचाने पर ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने उसे बचाया। लड़की ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रेन में सेना के जवानों ने उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी भी दी।
 
लड़की ने इटावा रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस से घटना की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCERT का बड़ा फैसला! कक्षा 8वीं की किताब से हटेगा 'न्यायिक भ्रष्टाचार' का चैप्टर, सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद मंचा हड़कंप

दसवीं की परीक्षा के दौरान नाबालिग ने बाथरूम में दिया बच्‍चे को जन्‍म, लड़की ने बताई वजह, पुलिस ने शुरू की जांच

मणिकर्णिका घाट पर 'मसान की होली' पर बढ़ा विवाद, डोम राजा परिवार ने उठाए सवाल, परंपरा को लेकर दी यह चेतावनी

पुतिन की ‘मीट स्टॉर्म’ रणनीति: अपनों की लाशों पर आगे बढ़ रही रूसी सेना, रूह कंपा देगी सैनिकों की दास्तां

बिहार में दुल्‍हन को स्‍टेज पर मारी गोली, नकाब पहनकर आया था सिरफिरा, कैमरे में कैद हुई खौफनाक वारदात

सभी देखें

नवीनतम

MP में फिर बदला मौसम: कहीं बारिश-ओले, तो कहीं बढ़ी गर्मी, जानें आपके शहर का हाल

सीएम योगी बने ‘ओडीओपी’ के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर

Weather Update : होली से पहले फिर बदलेगा मौसम, थमा बारिश का दौर, अब सताएगी गर्मी

इजरायल से भारत को मिल सकती है ‘गोल्डन होराइजन’ मिसाइल! चीन-पाकिस्तान पर बढ़ेगा स्ट्रैटजिक दबाव?

LIVE: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की अनिल अंबानी से पूछताछ

अगला लेख