Hanuman Chalisa

मेरठ में ट्रेन पलटाने की साजिश, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Webdunia
रविवार, 8 जुलाई 2018 (16:13 IST)
मेरठ। जिले में रविवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया जब असामाजिक तत्वों ने पटरी के बीचोबीच लोहे का एक गाटर रख दिया लेकिन लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए जिससे हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मेरठ कप्तान राजेश कुमार पांडेय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
 
रेलवे सूत्रों के अनुसार घटना सुबह करीब 4 बजे की है। दिल्ली से देहरादून जाने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस मेरठ से गुजर रही थी। पुठा के पास पटरी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने लोहे का मजबूत गाटर रख दिया लेकिन ट्रेन के लोको पायलट ने पटरी पर गाटर देख इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेन गाटर से मामूली रूप से टकरा गई लेकिन इसमें कोई क्षति नहीं हुई।
 
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने घटना के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका जाहिर की है। मामले की जांच जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

अगला लेख