Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज ठाकरे के बेटे को रोकने पर टोल प्लाजा में तोड़फोड़, मनसे के 8 कार्यकर्ता गिरफ्तार

हमें फॉलो करें राज ठाकरे के बेटे को रोकने पर टोल प्लाजा में तोड़फोड़, मनसे के 8 कार्यकर्ता गिरफ्तार
नासिक , सोमवार, 24 जुलाई 2023 (23:05 IST)
Maharashtra News : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अमित ठाकरे का वाहन रोके जाने के बाद नासिक में एक टोल प्लाजा में तोड़फोड़ करने के आरोप में पार्टी के 8 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। वहां मौजूद पदाधिकारियों को माफी मांगने के लिए मजबूर किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मनसे के संस्थापक राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के वाहन के ‘फास्टटैग’ विवरण का मिलान नहीं हो पाने पर शनिवार रात सवा नौ बजे सिन्नार के गोंडे टोल प्लाज़ा पर उन्हें (अमित को) रोका गया था। वह उस वक्त मुंबई जा रहे थे।
 
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे भीड़ ने टोल प्लाज़ा में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद पदाधिकारियों को माफी मांगने के लिए मजबूर किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वावी थाने के अधिकारी ने बताया कि टोल प्लाज़ा में तोड़फोड़ करने के आरोप में रविवार देर रात मनसे के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लंदन जाकर बाबा बागेश्वर बन गए जेंटलमैन, वायरल हो रहा है नया लुक