Publish Date: Tue, 11 Oct 2022 (09:30 IST)
Updated Date: Tue, 11 Oct 2022 (09:34 IST)
कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विधायक बंगाल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ईडी की टीम ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार विधायक बंगाल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ईडी ने यह कार्रवाई माणिक से लंबी पूछताछ के बाद की है। पूरा मामला प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं से संबंधित है। ईडी की टीम ने माणिक भट्टाचार्य से सोमवार दोपहर पूछताछ शुरू की थी। लंबी पूछताछ के दौरान जांच में सहयोग न करने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है।
Edited by: Ravindra Gupta