Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बरेली में तीन तलाक पीड़िता हारी जिंदगी की जंग, अस्पताल में मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें बरेली में तीन तलाक पीड़िता हारी जिंदगी की जंग, अस्पताल में मौत
बरेली , मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (12:45 IST)
बरेली। पति द्वारा तीन तलाक बोलने के बाद रजिया पर जुल्म का जो सिलसिला शुरू हुआ वह उसकी मौत के बाद ही खत्म हुआ। एक महीने अस्पताल में इलाज के बाद रजिया की मौत हो गई। 
 
दिल्ली में रहने वाले रजिया के पति नहीम ने दो महीने पहले फोन पर ही तलाक दे दिया था। यहीं सब कुछ खत्म नहीं हुआ। रजिया को बरेली में पति नहीम के मामा के घर बंधक बनाकर रखा गया। उसे खाना नहीं दिया गया और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया।
 
परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने जैसे तैसे उसे छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। इन यातनाओं से रजिया बुरी तरह टूट गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
जानकारी के मुताबिक रजिया की शादी 13 साल पहले किला थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी नहीम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही रजिया पर अत्याचार शुरू हो गई। उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। रजिया का 6 साल का एक बेटा भी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडिगो का सबसे सस्ता ऑफर, अब 1212 रुपए में बुक करें टिकट