भक्तों के लिए आज से फिर खुला वृंदावन का ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (14:43 IST)
मथुरा। श्रीकृष्ण की नगरी उत्तरप्रदेश में मथुरा के वृंदावन का बांकेबिहारी मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खुल गया।
 
रविवार सुबह निर्धारित समय से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी किया गया है। दर्शन के लिए 24 अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। एक दिन में केवल 500 श्रद्धालु ही अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। भक्तों के लिए मास्क और सैनिटाइजर आवश्यक है।
 
मथुरा के सिविल जज ने पिछले 25 अक्टूबर को मंदिर खोलने का आदेश दिया था, लेकिन 17 और 18 को दर्शकों की अनंयंत्रित हो गई भीड़ के कारण इसे 19 अक्टूबर को बंद कर दिया गया। मामला जब अदालत में गया तो जज गजेन्द्रसिंह ने 23 अक्टूबर को पूर्व में दिए आदेश का पालन करने को कहा। न्यायालय के आदेश के बाद आज से मंदिर खोलने का निर्णय लिया गया।
 
मंदिर की प्रबंधन समिति ने एक बार में 5 श्रद्धालुओं को ही मंदिर में आने की अनुमति दी है। संबह 8 से 12 बजे तक पांच-पांच की संख्या में 250 भक्त ही दर्शन कर सकेंगे। इसी तरह शाम के पांच बजे से साढ़े नौ बजे तक भी 250 भक्तों को ही दर्शन की अनुमति होगी। मंदिर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया है।
 
दूरी का पालन करने के लिए गोले बनाए गए हैं जिनमें अपनी बारी का इंतजार कर रहे भक्तों को खड़ा रहना होगा। मंदिर के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख