sawan somwar

सेना पर हमले में एक श्रमिक की मौत, एलओसी पर घुसपैठिया ढेर

सुरेश डुग्गर
बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (20:09 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को सुरक्षाबलों का एक गश्ती दल आतंकी हमले में बाल-बाल बच गया। लेकिन इस दौरान एक बाहरी श्रमिक गोली लगने से जख्मी हो गया जिसकी बाद में मौत हो गई। इस बीच सेना ने राजौरी में घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाते हुए एलओसी पर एक घुसपैठिए को मार गिराया और एक भागने में कामयाब रहा।
 
हमले के बाद भागने में कामयाब रहे आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है। यहां मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सेना की 55 आरआर का एक गश्तीदल लस्सीपोरा हाजीडार इलाके से गुजर रहा था। वहां एक जगह पहले ही आतंकी घात लगाए बैठे थे। जवानों को देखते ही आतंकियों ने अपने स्वचालित हथियारों से उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने खुद को किसी तरह बचाया और जवाबी फायर किया। करीब सात से आठ मिनट तक दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इसके बाद आतंकी वहां से भाग निकले।
 
हालांकि मुठभेड़ में सैन्यदल या आतंकियों को किसी प्रकार का नुकसान पहु़ंचने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन इस दौरान आतंकियों की फायरिंग की चपेट में आकर अर्जुन कुमार नामक एक बाहरी श्रमिक जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए श्रीनगर के अस्पताल मे दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
 
एसपी पुलवामा चंदन कोहली ने बताया कि हाजीडार इलाके में आज सुबह आतंकियों ने एक सैन्य गश्ती दल पर हमला किया था। हमले में लिप्त आतंकियों को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया गया है।
 
इस बीच, राजौरी सेक्टर में सेना ने बुधवार को आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। वहीं, पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर हमला बोल दिया। सेना ने राजौरी जिले में केरी इलाके में एलओसी पर एक घुसपैठिए को मार गिराया जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

नवीनतम

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, 'हनुमान अंश' का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 9.91 लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में ट्रांसफर किए 147 करोड़, 5,605 नए लाभार्थी भी जुड़े

अगला लेख