ठाणे में कपड़ा फैक्टरी में लगी भयानक आग, पूरी तरह जलकर हुई खाक

Webdunia
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (11:42 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार देर रात सिंथेटिक कपड़ा बनाने वाली एक फैक्टरी में भयानक आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: पूर्वी दिल्ली में भीषण आग में 50 झुग्गियां जलकर खाक
ठाणे नगर इकाई के क्षेत्रीय आपदा प्रबंध प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि यह घटना भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में हुई और इस दौरान एक रेयान (सिंथेटिक कपड़े) फैक्टरी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग बुधवार देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर लगी।
उन्होंने बताया यह एक मंजिला फैक्टरी थी। कदम ने बताया कि 2 दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश अब भी जारी है। आग लगने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह के समर्थन में आईं विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- कई बार जुबान फिसल जाने से भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं

Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार

तुर्की के सेब क्यों खटक रहे हैं भारत की आंखों में, क्या है भारतीय सेब और टर्की के सेब में अंतर

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

अगला लेख