Porsche Car Accident: फर्जी वीडियो वायरल हुआ, किशोर की मां ने की बेटे की सुरक्षा की अपील

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 24 मई 2024 (11:34 IST)
Porsche Car Accident: पुणे के पोर्शे कार हादसा (Porsche Car Accident) मामले के 17 वर्षीय आरोपी का फर्जी वीडियो (video) वायरल होने के बाद उसकी मां ने पुलिस से उसके बेटे को सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है। पुणे के कल्याणी नगर में किशोर ने अपनी पोर्शे कार से मोटरसाइकल सवार 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कथित तौर पर टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी।
 
पुलिस ने दावा किया है कि किशोर नशे की हालत में कार चला रहा था। इस वायरल वीडियो में कथित तौर पर किशोर शेखी बघारता दिख रहा है कि वह दुर्घटना करने के बाद किस तरह बच गया। किशोर की मां ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस क्लिप का उनके बेटे से कोई लेना-देना नहीं है और यह वीडियो फर्जी है।
 
किशोर की मां ने कहा कि वीडियो मेरे बेटे का नहीं : किशोर की मां ने अपने संदेश में कहा कि जो वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, वह मेरे बेटे का नहीं है। वह फर्जी वीडियो है। मेरा बेटा हिरासत केंद्र में है। किशोर की मां वीडियो संदेश में पुलिस से अपने बेटे की रक्षा करने की अपील करते हुए रो पड़ी।
 
रैप वीडियो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का था : सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस रैप गीत वीडियो में कथित तौर पर किशोर शेखी बघारते हुए यह बताते नजर आ रहा है कि कार दुर्घटना करने के बाद वह कैसे बच गया। पुणे पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो फर्जी खाते से साझा किया गया है और इस वीडियो से किशोर का कोई लेना-देना नहीं है। बाद में पता चला कि यह रैप वीडियो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का था।
 
कार हादसे के बाद किशोर को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया गया था जिसने उसे 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए कहकर जमानत दे दी थी। पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड का रुख कर उससे अपने आदेश पर पुनर्विचार का अनुरोध किया था।
 
दुर्घटना के कुछ घंटे बाद आरोपी को जमानत मिलने की काफी आलोचना हुई जिसके बाद बोर्ड ने किशोर को 5 जून तक के लिए निगरानी केंद्र भेज दिया। आरोपी रिएल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल का बेटा है। पुलिस ने इस मामले में विशाल को भी गिरफ्तार किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More