Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तरुण गोगोई अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें तरुण गोगोई अस्पताल में भर्ती
गुवाहाटी , रविवार, 1 मई 2016 (18:18 IST)
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को पेट संबंधी शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।
 
80 वर्षीय कांग्रेस नेता को पेटदर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक पैनल मुख्यमंत्री का इलाज कर रहा है। 
 
डॉक्टरों ने बताया कि गोगोई को आंत संबंधी शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया और अब उनकी हालत स्थिर है। रातभर चिकित्सक गोगोई की स्थिति पर नजर रखे हुए थे और रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्‍ली HC ने मांगा केंद्र और गूगल से NRI की अर्जी का जवाब