Publish Date: Thu, 10 Feb 2022 (17:04 IST)
Updated Date: Thu, 10 Feb 2022 (17:06 IST)
तमिलनाडु में भाजपा कार्यालय पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक हमला बुधवार रात करीब 1 बजे किया गया। इसमें भाजपा ऑफिस पर कथित रूप से पेट्रोल बम फेंका गया है।
हमले के बाद भाजपा नेता कराटे त्यागराजन ने कहा कि भाजपा ऐसी चीजों ने नहीं डरने वाली है। त्यागराजन ने कहा कि हमारे कार्यालय पर करीब 1.30 बजे एक पेट्रोल बम फेंका गया।
इसी तरह की घटना 15 साल पहले डीएमके की भूमिका से हुई थी। घटना के लिए तमिलनाडु सरकार (भूमिका) की निंदा करते हैं। हमने पुलिस को भी मामले की सूचना दी है। भाजपा कैडर ऐसी चीजों से नहीं डरते हैं।