Hanuman Chalisa

तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामला, पुलिस ने आरोपियों से हटाई हत्या की धाराएं

Webdunia
मंगलवार, 10 सितम्बर 2019 (15:21 IST)
पटना। देशभर में चर्चाओं में रहे तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोपों को हटा दिया गया है। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया है कि तबरेज की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। पुलिस ने इस मामले में तबरेज की पत्नी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था।

खबरों के अनुसार 24 वर्षीय तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग मामले की चार्जशीट को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच पुलिस ने कहा कि 11 लोगों के खिलाफ हत्या की बजाय गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत 11 आरोपियों पर दर्ज मामले को खारिज कर दिया है। 12वें आरोपी ने शनिवार को सरेंडर किया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
ALSO READ: झारखंड : मॉब लिंचिंग का दिल दहलाने वाला मामला, झाड़-फूंक के शक में 4 लोगों की पीट-पीटकर हत्या
पुलिस ने पिछले माह चार्जशीट में धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इससे पहले अंसारी की पत्नी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया था।

क्या था मामला : जून माह में धातकीडीह गांव में भीड़ ने तबरेज अंसारी नाम के युवक को एक पोल से बांध दिया था और उस पर चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की थी। उसे कथित तौर पर जय श्रीराम और जय हनुमान बोलने के लिए मजबूर किया।

हमले के बाद तबरेज अंसारी को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 4 दिन बाद उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख