dharma sangrah

डेटा विश्लेषण में जीएसटी न चुकाने वालों का पता चला, राज्यों को कार्रवाई के लिए कहा गया

Webdunia
शनिवार, 14 जुलाई 2018 (22:36 IST)
बेंगलुरु। जीएसटीएन मंत्री समूह ने राज्य सरकारों से कहा है कि वह उन कर चूककर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करे जिन्हें इंफोसिस द्वारा तैयार डेटा विश्लेषण उपाय के जरिए चिन्हित किया गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह जानकारी दी।
 
 
उन्होंने यहां जीएसटीएन मंत्री समूह की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि इंफोसिस द्वारा बनाए गए डेटा विश्लेषण उपाय के जरिए हमने जीएसटीआर 3बी व जीएसटीआर-1 दाखिल किए जाने के दौरान बड़ी संख्या में चूककर्ताओं को पकड़ा है।
 
उन्होंने कहा कि हमने 2 रिपोर्ट तैयार की हैं जिन्हें राज्य सरकारों को दिया जाएगा ताकि वे चूककर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। जीएसटी के कार्यान्वयन में आ रही आईटी चुनौतियों पर निगरानी रखने व उनका समाधान सुझाने के लिए गठित इस मंत्री समूह के अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी हैं। बैठक में इंफोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण राव सहित अन्य शीर्ष कार्यकारी मौजूद थे।
 
मोदी ने कहा कि कुछ राज्यों ने चूककर्ताओं के खिलाफ पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अन्य को भी आगाह किया है कि अगर दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

BJP में बड़ा फेरबदल: विनोद तावड़े को UP, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी

भारत से सीख ले अमेरिका! ट्रंप ने की वोटर ID अनिवार्य करने की मांग, CEC ज्ञानेश कुमार का लिया नाम

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

अगला लेख