कानपुर : छात्र को भारी पड़ा मोबाइल पर गेम खेलना, जालसाज के चक्कर में गंवा बैठा 5 लाख रुपए

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (20:17 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 काल में पढ़ाई के लिए बच्चों के हाथ में मोबाइल आ गए। पढ़ते समय बच्चे विभिन्न ऐप का यूज करने लगे। कुछ किशोर और बच्चों को ऑनलाइन गेम खेलने की लत गई। मोबाइल पर खेल के नशे में चूर होकर कुछ बच्चे अपराध की तरफ मुड़ गए या घर का पैसा गंवा बैठे।

ताजा मामला कानपुर शहर से जुड़ा है, जहां एक किशोर गेम खेलते हुए अपने पिता के अकाउंट से 5 लाख की ठगी का शिकार हो गया।

कानपुर के नवाबगंज के रहने वाले चन्द्रशेखर के खाते से बीते 20 दिनों के अंदर 5 लाख रुपए का ट्रांजेक्‍शन एक ही खाते में हुआ। पैसे ट्रांजेक्‍शन की पड़ताल में पता चला कि उनका पैसा ट्रांसफर करने वाला उनका बेटा ही है। पिता ने बेटे से सख्ती से पूछा तो उसने बताया की वह मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलता है। एक दिन गेम खेलते हुए उसने दो स्टेज पार कर लिए और तीसरी स्टेज से पहले मोबाइल लॉक हो गया।

लॉक खुलवाने के लिए उसने यू ट्यूब की मदद से एक नंबर निकाला। उस नंबर पर बात करने वाले शख्स ने गेम अनलॉक करने के नाम पर पहले 750 रुपए लिए। गेम अनलॉक नहीं हुआ, फिर ठगी करने वाले शख्स ने धीरे-धीरे 20 दिनों में 5 लाख रुपए छात्र से अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए थे।

चंद्रशेखर के पैरों के नीचे से जमीन उस समय खिसक गई, जब उनका बेटा गेम खेलने के नाम पर जालसाजी का शिकार हो गया। पीड़ित पिता ने पुलिस से जालसाजी की शिकायत की है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। इसके साथ ही जिस खाते में पैसे का ट्रांजेक्‍शन हुआ है, पुलिस ने उसे सीज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

पीड़ित छात्र को आरोपी ने डरा-धमकाकर ये पैसे हड़पे हैं। ऐसे में प्रश्न उठता है कि बच्चों के हाथों में मोबाइल कितना सेफ है। वहीं माता-पिता को भी अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए कि वह मोबाइल पर क्या कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

प्रवेश वर्मा हैं दिल्ली कैबिनेट में BJP का जाट चेहरा, केजरीवाल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

Delhi CM Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के लिए AAP सरकार छोड़ गई बड़ी चुनौती, कैसे हासिल कर पाएंगी लक्ष्य

लाडकी बहन योजना का किसे मिला सबसे ज्‍यादा लाभ, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए आंकड़े

अगला लेख
More