हल्द्वानी में अवैध मदरसे को ढहाने के बाद बवाल, पत्थरबाजी, गाड़ियों में लगाई आग, उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (19:13 IST)
हल्द्वानी में अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया। निगम की इस कार्रवाई के बाद तनाव हो गया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच धार्मिक नारेबाजी शुरू हो गई। कार्रवाई के बीच अचानक अराजक तत्वों ने बवाल कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। घटना के बीच पुलिस को उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश भी जारी किए गए हैं। मीडिया के मुताबिक क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया।

मीडिया खबरों के मुताबिक हल्द्वानी में उपद्रव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। उपद्रव में एसडीएम और पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। पथराव में नगर निगम का कर्मचारी भी घायल बताया जा रहा है।

ALSO READ: मोदी की जाति को लेकर राहुल के दावे को भाजपा नेताओं ने बताया झूठ
पुलिस ने एक्शन लेते हुए पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया और बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। मीडिया खबरों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारी और आंसू गैंस के गोले छोड़े।
इस कार्रवाई के दौरान भीड़ ने निगम की जेसीबी सहित पास खड़ी एंबुलेंस और बाइकें क्षतिग्रस्त कर दीं। इस बीच एक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने चारों तरफ से सीमाएं ब्लॉक कर दी हैं और किसी भी आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को चोंटे आई हैं। मौके पर भारी पुलिस बल के अलावा प्रशासनिक अमला मौजूद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More