असम में 4 घुसपैठिए पकड़े गए, वापस बांग्लादेश भेजा गया : हिमंत विश्व शर्मा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 5 दिसंबर 2024 (23:24 IST)
CM Himanta Biswa Sharma News : असम पुलिस ने 4 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर पड़ोसी देश के प्राधिकारियों को सौंप दिया है। CM Himanta Biswa Sharma News : असम पुलिस ने 4 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर पड़ोसी देश के प्राधिकारियों को सौंप दिया है। घुसपैठियों की पहचान रूमाना शेख, मोहम्मद बादशाह शेख, रेक्सोना खातून और मुसामा आयशा खातून के रूप में हुई। हालांकि मुख्यमंत्री शर्मा ने यह नहीं बताया कि उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर किस क्षेत्र से पकड़ा गया। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने पूर्वोत्तर में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी सतर्कता बढ़ा दी है।
 
यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को दी। मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी जारी है। चार घुसपैठियों को असम पुलिस ने सीमा के पास से पकड़ा और वापस बांग्लादेश भेज दिया।
ALSO READ: असम में बैन हुआ गोमांस, होटल-रेस्तरां में नहीं परोसा जा सकेगा बीफ, CM हिमंता बिस्वा सरमा का ऐलान
उन्होंने बताया कि घुसपैठियों की पहचान रूमाना शेख, मोहम्मद बादशाह शेख, रेक्सोना खातून और मुसामा आयशा खातून के रूप में हुई। हालांकि मुख्यमंत्री शर्मा ने यह नहीं बताया कि उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर किस क्षेत्र से पकड़ा गया। अगस्त में पड़ोसी देश में अशांति शुरू होने के बाद से अब तक 161 लोगों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया है और उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा गया है।
ALSO READ: भारतीय लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही असमंजस में हैं!
सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने पूर्वोत्तर में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। राज्य में अवैध प्रवेश को रोकने के लिए असम पुलिस भी सीमा पर हाई अलर्ट पर है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Heart Attack और stroke से बचने के लिए china ने बनाई वैक्सीन, क्या किया दावा

ट्रेन हाईजैक में मौत का आंकड़ा सैकड़ों में? पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से ज्यादा ताबूत

कयामत के दिन जैसा खौफनाक मंजर था, जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों की आपबीती

Train Hijack में भारत का हाथ, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने पार की बेशर्मी की हद, तालिबान का क्यों लिया नाम

BSNL का सस्ता प्लान, 6 महीने की वैलिडिटी, डेटा खत्म होने के बाद भी चलता रहेगा इंटरनेट

सभी देखें

नवीनतम

रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 87.22 प्रति डॉलर पर

मप्र के बजट को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, Budget को बताया खोखले वादों से भरा

कैग ने रेलवे में 2604 करोड़ रुपए की गड़बड़ी पकड़ी, सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए : संजय सिंह

pakistan train hijack : 30 घंटे बाद ऑपरेशन पूरा, 33 विद्रोही ढेर, BLA का दावा- उसके कब्जे में अभी भी 150 से ज्यादा पाक नागरिक

क्‍या अब खत्म होंगे दिल्ली सरकार और LG के बीच विवाद, भाजपा सरकार वापस ले रही सभी कोर्ट केस

अगला लेख
More