Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीलंका के खूनी बम धमाकों में बाल-बाल बचीं प्रसिद्ध अभिनेत्री, ट्‍वीट कर बयां किया भयानक मंजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sri Lanka
, रविवार, 21 अप्रैल 2019 (20:45 IST)
चेन्नई। प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री राधिका शरदकुमार श्रीलंका में रविवार को हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में बाल-बाल बची हैं।
 
वे अभी घूमने के लिए श्रीलंका गई हुई हैं। वे कोलंबो के उस होटल से कुछ ही देर पहले निकली थीं जिसमें एक धमाका हुआ।
 
अभिनेत्री ने एक ट्वीट में कहा कि हे भगवान! श्रीलंका में बम धमाके, भगवान हम लोगों का साथ दें। मैं अभी-अभी कोलंबो सिनामोन ग्रैंड होटल से बाहर निकली हूं और उस होटल में बम धमाका हुआ है। यकीन नहीं होता, यह विभत्स है...बहुत विभत्स।
Sri Lanka
राधिका के पति एवं ऑल इंडिया समतुवा मक्कल काची के प्रमुख आर. शरदकुमार ने ट्वीट किया कि कोलंबो में हुआ त्रासद आतंकवादी हमला निंदनीय है, मृत लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।
Sri Lanka
आर. शरदकुमार भी तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। अभिनेत्री ने बम धमाकों से पहले ट्वीट किया था कि ईस्टर की शुभकामनाएं, सभी को शुभकामनाएं। श्रीलंका में हुए 8 जबरदस्त बम धमाकों में कम से कम 207 लोगों की मौत हुई है और करीब 500 लोग घायल हो गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव 2019 : खत्म हुआ इंदौर का सस्पेंस, BJP ने शंकर लालवानी को दिया टिकट