Publish Date: Fri, 06 Oct 2023 (00:13 IST)
Updated Date: Fri, 06 Oct 2023 (00:14 IST)
IT Raid : आयकर विभाग ने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (SP) विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) और उनसे जुड़े कुछ व्यक्तियों के खिलाफ कथित बेनामी संपत्ति की जांच के सिलसिले में गुरुवार को उत्तरप्रदेश के वाराणसी में कई स्थानों पर छापेमारी की।
सूत्रों ने बताया कि लखनऊ स्थित आयकर महानिदेशालय से संबद्ध आयकर विभाग के दलों ने तलाशी अभियान के तहत वाराणसी और मुंबई में कम से कम नौ परिसरों पर छापे मारे।
सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने कई कंप्यूटर हार्डवेयर, दस्तावेज़ जब्त किए और कुछ कथित 'बेनामीदारों' के बयान दर्ज किए। आयकर विभाग को संदेह है कि उनके पास आजमी की कथित बेनामी संपत्ति है।
आजमी (68) मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर सीट से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।