Publish Date: Sat, 18 Nov 2017 (13:24 IST)
Updated Date: Sat, 18 Nov 2017 (13:28 IST)
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने शनिवार को आरोप लगाया कि श्री श्री रविशंकर भाजपा के मोहरे हैं तथा इनके जरिये पार्टी हिन्दू मतों के ध्रुवीकरण की जुगत में है।
विद्यार्थी ने आरोप लगाया कि रविशंकर भाजपा के मोहरे हैं। भाजपा को यह एहसास हो गया है कि विकास की बाजीगरी की आड़ में उसकी झूठ को जनता ने पकड़ लिया है। गुजरात विधानसभा और उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में उसकी पराजय होने जा रही है। इसी पर भाजपा ने श्री श्री रविशंकर को आगे कर राम मंदिर मसले को गरमाने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि सपा श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करा रही है। इस समय देश और प्रदेश दोनों जगह पर भाजपा की सरकार है, उसे राम मंदिर बनाने से रोक कौन रहा है।
उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि यदि अदालत के निर्णय और आम सहमति से ही राम मंदिर का निर्माण होना था तो फिर भाजपा ने इसके लिए रथ यात्रा क्यों निकाली तथा इसे अपना चुनावी मुद्दा क्यों बनाया? (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 18 Nov 2017 (13:24 IST)
Updated Date: Sat, 18 Nov 2017 (13:28 IST)