biodatamaker
✕

'सनराइज सीएसपी इंडिया' के चेयरमैन ने मांगा जिमी मगिलिगन सेंटर की जनक दीदी का सहयोग

Webdunia
भारत में दुनिया की सबसे बड़ी सोलर डिश लाने के लिए 'सनराइज सीएसपी इंडिया' के चेयरमैन दीपक गढ़ि‍या ने जिमी मगिलिगन सेंटर से समर्थन मांगा है। दीपक गढ़ि‍या को कुकिंग के लिए संस्थागत पैमाने 'सीएसटी थर्मल समाधान' और 'केंद्रित ऊर्जा प्रणालियों' में 35 सालों का अनुभव है। 
 
वे 'सोलर कॉन्सेंट्रेटर कुकिंग टेक्नोलॉजी' को जर्मनी से इंडिया लाए, जिसकी बदौलत दुनिया का सबसे बड़ा 'सोलर स्टिम कुकिंग सिस्टम' महाराष्ट्र के शिर्डी मंदिर में लग पाया। इसी 'सोलर स्टिम कुकिंग सिस्टम' के सहयोग से ही मंदिर में हर दिन 50,000 से ज्यादा लोगों के लिए खाना तैयार किया जाता है। इस खासियत के लिए ही इसे नेशनल जिओग्राफिक और डिस्कवरी जैसे चैनल्स 'मेगा किचन सीरीज' कार्यक्रम के तहत इसका प्रसारण भी कर चुके हैं।  
 
शि‍र्डी के बाद अब दीपक गढ़ि‍या इंदौर में भी इसी तरह का विकास चाहते हैं जिसके लिए उन्हें जिमी मैकगिलिगन सेंटर का सहयोग चाहिए। इसी सिलसिले में वे जनक पल्टा मगिलिगन से भी परामर्श करना चाहते हैं क्योंकि सोलर कुकिंग तकनीक को बढ़ावा ही जनक जी प्राथमिकता है और वे लंबे समय से पूरे उत्साह के साथ इस लक्ष्य को लेकर काम कर रही हैं। 
 
'सनराइज सीएसपी इंडिया' का 'सोलर बिग डिश कॉन्सेंट्रेटर', भारत में पहले इस्तेमाल किए गए 'सोलर कॉन्सेंट्रेटेड ' से ज्यादा फायदेमंद है। कंपनी ने शिर्डी में जो बड़ा सोलर स्टीम कुकिंग सिस्टम लगाया था, अब 'सोलर बिग डिश सोलर कॉन्सेंट्रेटर' के माध्यम से अब वही काम कम जगह में कई गुना अधिक दक्षता के साथ कर सकेगा। इ सका आकार भी छोटा होगा और कीमत भी कम होगी।
 
सनराइज सीएसपी कंपनी को भारत में लाने से एक फायदा और होगा। 'सोलर बिग डिश सोलर कॉन्सेंट्रेटर ' का निर्माण पूरी तरह से भारत में ही किया जाएगा, जिससे रोजगार बढ़ेगा और सरकार कि योजना "मेक इन इंडिया" में भी सहयोग होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख