Hanuman Chalisa

पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, विमान में बम होने की उड़ाई अफवाह

Webdunia
शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (01:13 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उड़ान अधिकारियों के साथ झगड़े के बाद यह दावा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया कि पुणे-रांची उड़ान में बम रखा है। हालांकि उसका दावा झूठा निकला, लेकिन इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और उड़ान में 3 घंटे की देरी हुई।

विमंतल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भरत जाधव ने बताया कि बाद में आरोपी रुशिकेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया गया। सावंत रांची जाने के लिए शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी के साथ पुणे हवाई अड्डे पर पहुंचा था।

जाधव ने कहा, उसे (सावंत) 16 अक्टूबर को वापस लौटना था। भारतीय वायुसेना यहां हवाई अड्डे के रनवे की मरम्मत का काम कर रही है, इसलिए इसका संचालन 16 से 29 अक्टूबर तक बंद रहने वाला है। ऐसे में आरोपी चाहता था कि वापसी की यात्रा को 15 अक्टूबर को निर्धारित किया जाए।

पुलिस अधिकारी ने कहा, एयरलाइन अधिकारियों ने उसे बताया कि उसके टिकट का समय बदल दिया गया है, लेकिन तारीख में बदलाव वापसी यात्रा से तीन दिन पहले दिखाई देगा।

जाधव ने कहा, आरोपी ने दावा किया कि उसने कल रात विमान में एक बम रखा होने का सपना देखा था। अधिकारियों ने विमान को रास्ते से हटा दिया और हमें बुलाया। हमने पूरी तरह से तलाशी ली और कुछ नहीं मिला, लेकिन उड़ान में तीन घंटे की देरी हुई। उन्होंने कहा कि सावंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

'नमो' और 'मोहन' की संकल्प शक्ति का कमाल, गौ-वंश संरक्षण से लेकर दुग्ध क्रान्ति में एमपी का धमाल

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: 22 जून तक Telegram बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला

CM योगी का बड़ा ऐलान, गांवों में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

सिंह प्रेमियों के लिए खुशखबरी, गीर जंगल सफारी की अवधि 7 दिन बढ़ी, अब 22 जून तक कर सकेंगे एशियाई शेरों का दीदार

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

अगला लेख