पंजाब में डेंगू से बुरा हाल, अब तक 10 हजार मामले आए सामने

Webdunia
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (21:52 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 28000 टेस्ट किए हैं, 10 हजार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने कहा कि हमने डेंगू कंट्रोल संबंधी उपाय तेज कर दिए हैं। लार्वा प्रजनन जांच में तेजी लाई गई है। प्रजनन जांचकर्ताओं की क्षमता लगभग दो गुणा बढ़ा दी गई है।

खबरों के अनुसार, डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी राज्य के सभी सिविल सर्जनों और महामारी विज्ञानियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की। उन्‍होंने बताया कि 12,80,645 घरों में डेंगू संबंधी जांच की गई है और 21,683 घरों में मच्छरों की पैदावार संबंधी रिपोर्ट सामने आई है।

उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी ने कहा कि डेंगू को रोकने के लिए प्रत्‍येक रविवार को 'ड्राई-डे' मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेंगू की वृद्धि को रोकने के लिए यह अनिवार्य है कि लोग हफ्ते में कम से कम एक बार पानी के सभी डिब्बों को साफ करें और लार्वे के प्रजनन चक्र को तोड़ें।

उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने कहा कि इससे लार्वा प्रजनन निरीक्षण टीमों को अधिक से अधिक घरों तक पहुंच बनाने में सहायता मिलेगी, क्योंकि हफ्ते के किसी अन्य दिन के मुकाबले रविवार को लार्वा प्रजनन जांच के लिए और ज्यादा लोग घर पर मौजूद होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: झुलसा देने वाली गर्मी, 12 राज्यों में लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर और मध्यभारत में बारिश

LIVE: बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

क्या है शिमला समझौता? पाकिस्तान के कदम से क्या होगा दोनों देशों पर असर

पानी रोका तो बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान, 5 बिन्दुओं से समझें सिंधु जल संधि की कहानी

वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी पहचान से टट्टू सेवा दे रहे थे, 2 गिरफ्तार

अगला लेख
More