उत्तराखंड के पहाड़ों पर हुआ हिमपात, बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर

एन. पांडेय
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (15:48 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में 2 दिनों से बर्फबारी जारी है जिससे निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड और ठिठुरन के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। केदारनाथ में बर्फबारी के चलते पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गया है। चमोली के भारत-चीन की सीमा के सीमांत गांव नीती, बम्पा, कैलाशपुर में बर्फबारी रात से जारी है। बद्रीनाथ धाम सहित हेमकुंड और फूलों की घाटी में भी बर्फबारी हो रही है। पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्रों में भी बर्फबारी जारी है।
 
मौसम केंद्र उत्तराखंड के अनुसार अभी आगामी कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। नैनीताल में रातभर बारिश होती रही और ठंड के चलते कभी भी यहां हिमपात हो सकता है, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों को बर्फबारी का इंतजार है। पर्यटन कारोबारी भी नैनीताल में दिसंबर के पहले सप्ताह में बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर दिसंबर में बर्फबारी होगी तो साल के अंत में पर्यटकों का नैनीताल में जमावड़ा लगने से पर्यटन कारोबार बढ़ेगा।

 
उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलते ही ठंड में इजाफा हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों खासकर 3,500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिलों में बर्फबारी की आशंका जताई है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और कुमाऊं भर में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, दारमा, व्यास, चौंदास वैली में बुधवार शाम हिमपात हुआ।

 
बागेश्वर में पिंडर घाटी के जातोली, फुर्कियाल व धाकुड़ी के ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बर्फबारी हुई। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण चली ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुराती रहीं। चमोली जिले की नीती घाटी में बहने वाले झरने व नदी-नाले बर्फ में तब्दील हो गए हैं। माणा घाटी में भी नाले जम गए हैं। नीती घाटी में ऋषि गंगा भी पूरी तरह से जम गई है।
 
मंगला कोठियाल का कहना है कि बारिश व बर्फबारी न होने से कोरी ठंड पड़ रही है। नगर क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। जोशीमठ के साथ ही पोखरी, घाट, गैरसैंण, थराली, देवाल, कर्णप्रयाग, गौचर, पीपलकोटी और निजमुला घाटी में भी सुबह-शाम को शीतलहर चल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More