dharma sangrah
✕

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 (15:58 IST)
जहरीले जीव-जंतुओं के साथ छेड़छाड़ जानलेवा साबित हो सकती है। ताजा मामला उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर बंडा थाना क्षेत्र का है। जहां देवकली गांव में नागिन के डसने से सांप पकड़ने वाले 40 वर्षीय दिव्यांग उमेश गौतम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लोगों के घरों या दुकानों में बुलावे पर सांप पकड़ने का काम करता था। उमेश ने एक नागिन को पकड़ा और फिर उसके के साथ खिलवाड़ कर रहा था। इसी दौरान नागिन ने उसे कई बार डस लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
 
गांव ब्रिहामपुर झांझरिया निवासी उमेश गौतम पैर से दिव्यांग थे। ग्रामीणों के मुताबिक उमेश लंबे समय से सांप पकड़ने का काम करते थे। वह 1 से 2 हजार रुपए लेकर सांप पकड़ते थे और उन्हें बोरी में बंद कर अपने घर ले आते थे। इसके बाद सांपों के साथ करतब दिखाता और खिलवाड़ करता था। उमेश के सांपों के साथ करतब दिखाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक उमेश ने देवकली गांव से एक नागिन पकड़ी थी। इसके बाद वह उसके साथ खिलवाड़ करने लगा। जिस समय वह नागिन को पकड़कर खेल रहा था, उस समय उमेश नशे में था। इसी दौरान वह नागिन ने उसे कई बार डस लिया। सांप के डसने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए एक वैध के पास ले गए, वहां हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
उमेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

हादसा दे गया सबक

सांप जैसे जहरीले जीवों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें पकड़कर करतब दिखाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। उमेश की मौत ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि जीव-जंतुओं के साथ किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे मामलों में वन्यजीव अधिकारियों और प्रशिक्षित लोगों की मदद लेना ही सही और सुरक्षित मार्ग है।

Related News

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

अगला लेख