मणिपुर के 2 जिलों में स्थिति तनावपूर्ण, इन क्षेत्रों में मिली कर्फ्यू में ढील

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (12:29 IST)
Manipur News : मणिपुर के इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। इन जिलों में एक दिन पहले कर्फ्यू लगाया गया था। वहीं थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों सहित इंफाल घाटी के बाकी हिस्सों में कर्फ्यू में ढील दी गई है, ताकि लोग दवाएं और खाद्य पदार्थों सहित आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें।
 
गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थानों में हंगामा करते हुए उन पांच युवकों की रिहाई की मांग की, जिन्हें अत्याधुनिक हथियार रखने और सेना की वर्दी से मिलती-जुलती वर्दी पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
 
इंफाल ईस्ट जिले के पोरोम्पैट और हीनगांग और इंफाल वेस्ट जिले के सिंगजामेई और क्वाकीथेल में प्रदर्शनकारियों के पुलिस थानों पर हमले के प्रयास के बाद त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के कर्मियों सहित सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े जिसके बाद 30 से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। प्रशासन ने नगर पालिका, बिजली, स्वास्थ्य, पीएचईडी विभाग के अधिकारियों, मीडियाकर्मियों और हवाईअड्डे जाने वाले विमान यात्रियों को कर्फ्यू से छूट दी है।
 
थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों सहित इंफाल घाटी के बाकी हिस्सों में कर्फ्यू में ढील दी गई ताकि आम लोग दवाएं और खाद्य पदार्थों सहित आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें। थौबल जिले में सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक और बिष्णुपुर में सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

मिट्टी में मिले 2 आतंकियों के घर, पहलगाम हमले में सामने आया था नाम

उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन, एक हजार पर्यटक फंसे

LIVE: बांदीपोरा में मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद वायुसेना का 'आक्रमण', एक्शन में दिखी नौसेना

पहलगाम हमले के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, पर्यटकों के लिए जम्मू एवं कटरा से चलाई स्पेशल ट्रेन

अगला लेख
More