हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति में सुधार, 11 जिलों में कर्फ्यू में ढील

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2023 (14:27 IST)
Violence in Manipur: हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और बीते 2 दिनों में राज्य में हिंसा की कोई नई घटना नहीं सामने आई है। उल्लेखनीय है कि मणिपुर हिंसा में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और करीब 2000 घरों को उपद्रवियों ने जला दिया। हिंसा और आगजनी के बाद हजारों लोग बेघर हो गए। 
 
अधिकारियों ने बताया कि इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर और जिरिबाम सहित 11 प्रभावित जिलों में बुधवार को सुबह 5 बजे से छह घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। मंगलवार को इन जिलों में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई थी।
 
मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर हुई जातीय हिंसा में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं, करीब 231 लोग घायल हुए हैं और हजारों अन्य विस्थापित हो गए हैं।
 
अधिकारियों के मुताबिक, चुराचांदपुर से 2,500 प्रभावित लोगों और सीमावर्ती शहर मोरेह में फंसे 500 लोगों को मंगलवार को इंफाल लाया गया।
 
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सपम रंजन सिंह ने मंगलवार रात बताया कि राहत शिविरों में फिलहाल 4,000 लोगों ने शरण ले रखी है, जहां नियमित तौर पर उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है और उन्हें मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग मुहैया कराई जा रही है।
 
उन्होंने कहा था कि 26 हजार अन्य लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित कर दिया गया है और इनमें से कई ने अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण ले ली है। (भाषा/फाइल फोटो)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

जॉर्डन की सेना ने भारतीय नागरिक को मारी गोली, शशि थरूर ने MEA से की यह अपील

Ayodhyadham: ऋषभदेव जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव

सरपंच हत्या के मुख्य आरोपी कराड ने बीड में दबदबा कायम रखने के लिए गिरोह बनाए थे : आरोप-पत्र

बेल्जियम और भारत व्यापक रक्षा संधि के लिए हैं आशान्वित, मोदी से मुलाकात के बाद घोषणा

यूनियन कार्बाइड के कचरे को भस्म करने के दूसरे दौर का परीक्षण टला, बुधवार शाम से शुरू होने की संभावना

अगला लेख
More