Hanuman Chalisa

भूखे पेट को निवाला दे रहा कर्फ्यूग्रस्त लेकिन सद्भावनापूर्ण सिरसा

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (20:39 IST)
सिरसा। सुशील कांडोई और उनके पड़ोसी हर रोज तड़के 4 बजे उठ जाते हैं। जानते हैं किसलिए? सेना के जवानों, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस और मीडियाकर्मियों के लिए नाश्ता तैयार करने की खातिर, जो सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय के निकट तैनात हैं। वैसे भी हरियाणा में सिरसा दानदाताओं के भूमि के रूप में पहचाना जाता है।
 
दिनभर लोगों का एक समूह मोटर बाइक, जिप्सी कारों और ट्रैक्टरों पर सवार होकर सुरक्षा बलों और सैन्यकर्मियों को नाश्ता, चाय, लस्सी और भोजन मुहैया करवाता है। डेरा मुख्यालय और आस-पास के इलाकों में कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए सेना तैनात है और बृहस्पतिवार रात से ही यहां कर्फ्यू लगा हुआ है। ढाई लाख की आबादी वाले सिरसा विधानसभा क्षेत्र में करीब 120 सामाजिक संस्थाएं सामाजिक कार्य से जुड़ी हुई हैं।
 
दान करने का सिरसा का इतिहास रहा है। यहीं पर डबवाली मार्ग पर लोगों ने नेकी की दीवार बनाई है, जहां स्थानीय लोग अपनी ऐसी वस्तुएं रख जाते हैं जिनकी उन्हें अब जरूरत नहीं रही है ताकि जरूरतमंद लोग उनका इस्तेमाल कर सकें।
 
हाल में यहां रोटी बैंक भी शुरू हुआ है, जो दानदाताओं से खाद्य पदार्थ लेकर गरीबों के बीच वितरित करने के सिद्धांत पर चलता है। कांडोई ने बताया कि उनके समूह में 40 लोग हैं, जो सुरक्षाकर्मियों और मीडिया कर्मियों को चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन मुहैया करवा रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा में सिरसा को दानदाताओं की भूमि के रूप में पहचाना जाता है, जो मानवीयता में विश्वास रखते हैं इसलिए हमने सेना, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिसकर्मियों तथा मीडियाकर्मियों को खानपान का सामान उपलब्ध करवाने का सोचा वह भी तब जब प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा रखा है।
 
एक अन्य रहवासी महेंद्र कुमार ने कहा कि रहवासी आगे आ रहे हैं और सुरक्षा बलों को चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हर रोज पैसा दान दे रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

अगला लेख