सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए BJP ने केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार

Webdunia
रविवार, 29 मई 2022 (21:49 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ‘रिमोट कंट्रोल’ के जरिए पंजाब में शासन कर रहे हैं।
ALSO READ: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही पंजाब सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा
पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने आज मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी। यहां भाजपा के मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि गोपनीय सूची, जिसमें उन लोगों के नाम थे जिनकी सुरक्षा हटा दी गई है, को सार्वजनिक कर दिया गया।
 
पात्रा ने कहा कि इस तरह से, यह हत्यारों के लिए एक खुला आमंत्रण है कि आप अपने काम को अंजाम दे सकते हैं...अरविंद केजरीवाल इस हत्या के लिए जिम्मेदार हैं।
 
भावुक हुए सिरसा : इसी संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और आप नेता राघव चड्ढा क्रमश: 90 और 45 बंदूकधारियों के साथ यात्रा करते हैं लेकिन उन्होंने एक लोकप्रिय पंजाबी गायक की सुरक्षा वापस ले ली। मूसेवाला (27) पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

मान ने जताई हैरानी : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले में गोली मार कर हत्या कर दिए जाने पर रविवार को हैरानगी जताई और कहा कि हमले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।
 
मान ने कू में कहा कि सिद्धू मूसेवाला की बर्बर हत्या से मैं स्तब्ध और अत्यधिक दुखी हूं। हमले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं हर किसी से शांत रहने की अपील करता हूं।’’
 
पुलिस उपाधीक्षक (मानसा) गोबिन्दर सिंह ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला पर गोलीबारी की और उन्हें कई गोलियां लगीं। गायक पर उस वक्त हमला किया गया जब वह अपनी जीप में दो दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे थे।
 
बाद में, मानसा के सिविल सर्जन डॉ. रणजीत राय ने संवाददाताओं को बताया कि मूसेवाला को जब सिविल अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल हुए दो अन्य लोगों को दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

अगला लेख