Hanuman Chalisa

एसआई ने फोड़ा हैड कांस्टेबल का सिर (वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया
गुरुवार, 22 मार्च 2018 (14:23 IST)
नक्सलवाद प्रभावित छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में उस समय बड़ा विचित्र स्थिति निर्मित हो गई जब एक एसआई ने अपने ही सहयोगी हैड कांस्टेबल का सिर रूल मारकर फोड़ दिया। घायल प्रधान आरक्षक का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। 
 
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले दंतेवाड़ा थाने में एक प्रशिक्षु आईपीएस द्वारा थाने में एसआई के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसमें पीएचक्यू द्वारा आईजी को मामले के जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनांदगांव जिला भी इस प्रकार की घटना से अछूता नहीं रहा। दरअसल, नक्सल प्रभावित थाने में एक एसआई ने थाने के अंदर ही प्रधान आरक्षक की पिटाई कर दी और सिर पर रूल मारकर उसे जख्मी कर दिया। 
लहूलुहान प्रधान आरक्षक को स्टाफ के ही लोगों ने हॉस्पीटल ले जाकर इलाज करवाया। घटना को 5 दिन बीत चुके हैं, पीड़ित द्वारा  उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत देने के बाद भी संबंधित एसआई पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। 
 
कार्रवाई नहीं हो पाने से एसआई के हौसले बुलंद है और वह अपनी दबंगई का लोहा मनवाने से भी नही चूक रहा है। घटना वाले दिन मौके पर बने वीडियो को देखें तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर प्रधान आरक्षक की धुनाई एसआई कर रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला...

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

क्या है SIR की 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' (Logical Discrepancy) और ममता बनर्जी का इस पर विरोध क्यों है?

अमेरिका से ट्रेड डील पर साइन नहीं,पीएम मोदी ने ट्रंप को क्यों दिया धन्वाद: यशवंत सिन्हा

पीएम मोदी पर हमला हो सकता था... मनोज तिवारी का बड़ा दावा, विपक्षी महिला सांसदों पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

नवीनतम

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

मोदी ने अमेरिका के हाथों देश बेच दिया, ट्रेड डील पर कांग्रेस का तीखा हमला, किसानों और व्यापारियों के लिए बताया 'काला दिन'

राम रहीम फिर जेल से बाहर, 9 साल की सजा और 400 दिन आजाद, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

अमेरिकी ट्रेड ऑफिस का नया नक्शा वायरल — PoK समेत पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा दिखाया

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 यात्रियों की मौत

अगला लेख