Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CM शिंदे को झटका, अजित पवार गुट को मिले महत्वपूर्ण मंत्रालय

हमें फॉलो करें Ajit Pawar
मुंबई , शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (16:46 IST)
Maharashtra cabinet expansion: महाराष्ट्र में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार हो गया। इस विस्तार में सबसे ज्यादा नुकसान मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे को हुआ। उनके नहीं चाहने के बावजूद वित्त मंत्रालय अजित पवार के खाते में चला गया। इसके अलावा भी पवार खेमे के पास कई अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालय चले गए। 
 
डिप्टी सीएम अजित पवार को वित्त मंत्रालय के अलावा योजना मंत्रालय भी मिला है। उनके ही गुट के छगन भुजबल को खाद्य एवं नागरिक, अदिति तटकरे को महिला एवं बाल विकास, धनंजय मुंडे को कृषि मंत्रालय, संजय बंसोड़े को खेल, हसन मुशरिफ को स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय दिया गया है। 
 
शिंदे का कद घटा : धनंजय मुंडे को दिया गया कृषि मंत्रालय पहले मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास था, जबकि खेल मंत्रालय भाजपा के पास था। माना जा रहा है कि इस विस्तार से मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे का कद कम हुआ है। साथ ही वे खुश भी नहीं हैं। वे नहीं चाहते थे कि अजित पवार खेमे को वित्त मंत्रालय दिया जाए। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BJP कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज की जांच के लिए समिति गठित, रघुबर दास होंगे संयोजक